लुधियानाः जालंधर बाईपास पर बने मैट्रो से कुछ दूरी पर 7 हिस्सों में बंटा शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का कहना हैकि बेटा शेरे को मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां शेरे ने बेटे का कत्ल कर दिया है। हालांकि परिवार ने दोस्त द्वारा कत्ल करने की वजह नहीं बताई है। वहीं परिवार की ओर से एक सीसीटीवी भी सामने आई है।
सीसीटीवी में देखा गया कि रात करीब 12 बजे आरोपी मोटरसाइकिल पर कुछ लेकर जा रहा था, तकरीबन वह 3 बार बाइक पर जाता दिखा। बताया जा रहा है कि यह वहीं ड्रम है, जिसमें दविंदर का शव बरामद हुआ है। मृतक दविंदर के भाई जतिंदर सिंह सोनी ने बताया कि दविंदर उसका कजन भाई था। वह मुंबई में कंप्यूटर का काम करता था। तीन दिन पहले ही घर आया था और उसी दिन से पहले लापता था। तालाशी के दौरान दविंदर कहीं नहीं मिला।
गली में सीसीटीवी चैक किए तो वह अपने दोस्त के घर जाता दिखा, जिसके बाद वह बाहर नहीं आया। सुबह किसी ने बताया कि साथ में एक खाली प्लाट है, जब हमने वहां जांच की तो हमें उसके बूट मिले। जिसके बाद प्लाट में टुकड़ों में दविंदर की लाश मिली। वहीं घटना के बाद परिवार जब पुलिस के साथ आरोपी के घर गया तो परिवार फरार मिला। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पहले लापता का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।