चंडीगढ़ः अमेरिका के इंडियाना पुलिस ने भारतीय मूल के 2 व्यक्तियों को करोड़ों रुपए की कोकिन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए युवकों में से गुरप्रीत सिंह माछीवाड़ा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह दोनों अमेरिका में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे और उन्हें इंडियाना पुलिस ने दोनों को जांच के लिए रोका था। पुलिस को संदेह था कि वे ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे।
इस दौरान जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उन्हें ट्रक के स्लीपर बर्थ में 300 पाउंड से अधिक कोकीन मिली। इस कोकिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7 मिलियन डॉलर है, जबकि भारतीय मुद्रा में इनका मूल्य 63 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पुटनाम काउंटी जेल भेज दिया है।