Punjab Govt
HomeHaryana3 माह पहले पत्नी के साथ विदेश गए नौजवान की मौत

3 माह पहले पत्नी के साथ विदेश गए नौजवान की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक साल पहले हुई थी शादी

करनालः हरियाणा के करनाल के नौजवान की स्पेन में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव कैमला के रूप में हुई है। एक साल पहले उसने लव मैरिज की थी। 3 महीने पहले ही वह पत्नी के साथ स्पेन गया। यहां वह बार्सिलोना शहर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि नौजवान साइकिल पर फूड डिलीवर करने के लिए जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी एरिया में चढ़ते हुए घबराहट होने के बाद वह गिर गया। जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक 3 महीने पहले ही पत्नी के साथ स्पेन गया था। मृतक की एक साल पहली हुी लव मैरिज हुई थी। डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश को हार्ट अटैक आया था। देवी सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को बार्सिलोना से बेटी की पत्नी सपना का फोन आया। उसने बताया कि मुकेश रात को साइकिल से एक डिलीवरी लेकर ऊंचाई वाले इलाके की ओर जा रहे थे। चढ़ाई वाले रास्ते पर घबराहट के कारण उन्हें अचानक हार्टअटैक आया।

इस कारण उसकी मौत हो गई। बार्सिलोना में अब सिर्फ सपना ही मौजूद है। मुकेश का शव भारत लाया जाएगा, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार होगा। पिता ने बताया कि 16 अक्टूबर को मुकेश और सपना स्पेन गए। पहले उन्होंने लेबर का काम किया। इसके बाद एक स्टोर पर नौकरी करने लगा। कुछ दिनों बाद उसकी नौकरी छूट गई। वह नई नौकरी की तलाश कर रहा था। जब नौकरी नहीं मिली तो एक रेस्टोरेंट के माध्यम से उसने फूड डिलीवरी का काम शुरू कर दिया। उसकी पत्नी भी इसी रेस्टोरेंट पर काम करने लगी।

वहीं मधुबन के अर्पणा अस्पताल में सुपरवाइजर देवी सिंह ने बताया कि बेटे मुकेश ने एक साल पहले जींद की रहने वाली सपना से कोर्ट मैरिज की थी। मुकेश का बड़ा दिनेश गांव में ही खेती करता है। मुकेश शुरू से ही विदेश जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहता था। इसलिए परिवार ने अपनी जमीन बेची और मुकेश और उसकी पत्नी का टूरिस्ट वीजा अप्लाई कराया। इसमें करीब 20 लाख रुपए खर्च हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -