Punjab Govt
HomeInternationalDonald Trump ने भारत संग रिश्तों पर की बात, बोले - 'PM...

Donald Trump ने भारत संग रिश्तों पर की बात, बोले – ‘PM Modi मेरे दोस्त हैं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अपने रिश्तों पर एक बार फिर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में काफी अच्छे रिश्ते हैं परंतु रुसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए टैरिफ से पीएम मोदी खुश नहीं हैं। ट्रंप ने एक रिट्रीट के दौरान पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते अभी भी दोस्ताना है परंतु टैरिफ का मुद्दा तनाव पैदा कर रहा है। उन्होंने रक्षा सादों और टैरिफ को लेकर पीएम मोदी से हुई चर्चाओं पर भी बात की।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरा रिश्ता अच्छा है

ट्रंप ने कहा कि – ‘मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है परंतु वह मुझसे खुश नहीं हैं क्योंकि भारत को ज्यादा टैरिफ देना पड़ रहा है हालांकि अब उन्होंने रुस से तेल खरीद को काफी हद तक कम कर दिया है। अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है जिसमें 25 फीसदी टैरिफ रुस से तेल खरीदने के कारण लगाया गया है’।

अमेरिका का यह मानना है कि रुस से तेल खरीदकर भारत रुस की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है जबकि रुस-यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने यह चेतावनी दी थी कि यदि भारत-रुस से तेल आयात को लेकर अमेरिकी चिंताओं को दूर नहीं करेगा तो फिर से भारतीय सामानों पर टैरिफ और भी ज्यादा बढ़ा दिया जाएगा।

मोदी से मैं खुश नहीं हूं

ट्रंप ने कहा कि – ‘मोदी यह जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं वो मुझे खुश नहीं करना चाहते थे। मोदी बहुत अच्छे इंसान है। अपने भाषण में ट्रंप ने टैरिफ नीति का बचाव भी किया और कहा कि इससे अमेरिका को आर्थिका फायदा हो रहा है’। उन्होंने कहा कि टैरिफ का इस्तेमाल अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए कर रहा है। हाल के दिनों में ट्रंप लगातार भारत पर रुस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि सस्ता रुसी तेल खरीदकर भारत रुस की आर्थिक मदद कर रहा है। इसी कारण भारतीय उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -