खेल: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाने वाले गब्बर अब जल्द ही दूसरी बार शादी करने वाले हैं। शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने वाले हैं।
दुबई में पहली बार हुए थे स्पोर्ट
शिखर धवन और सोफी शाइन के लव अफेयर के चर्च उस समय शुरु हुए थे जब 2025 में दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान कपल एक साथ नजर आया था। उस समय दोनों ने अपने रिश्ते को ओपन नहीं किया था परंतु स्टेडियम में उनकी मौजूदगी के बाद नए अटकलों को हवा मिली थी। इसके कुछ महीनों के बाद ही मई 2025 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साथ तस्वीर शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर कंफर्म कर दिया था।
आयरलैंड की रहने वाली हैं सोफी
शिखर धवन की गर्लफ्रैंड सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह प्रोफेशनल तौर पर एक प्रोडक्ट कंस्लटेंट हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह नॉर्दन ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर काम कर रही है। यह एक बहुत बड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। इनका ऑफिस अब्बू धाबी में है।
धवन फाउंडेशन में भी कर रही हैं काम
सोफी शाइन शिखर धवन के फाउंडेशन के साथ भी जुड़ी हुई हैं। वह संस्था की प्रमुख सदस्य हैं। यह फाउंडेशन धवन के स्पोर्टस ग्रुप Da One Sports से जुड़ी हुई सामाजिक संस्था है। यह खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में काम करती है। आईपीएल 2024 के दौरान भी सोफी कई मौके पर शिखर धवन के साथ में नजर आई थी जब वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे।
फरवरी में करेगा कपल शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन और सोफी की शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने वाली है। शादी का आयोजन दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा। दोनों की शादी काफी पर्सनल होगी और इसमें परिवार के करीबी सदस्य और कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।
गौरतलब है कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी होने वाली है। इससे पहले उनकी शादी 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। पहली शादी से उनका एक बेटा जोरावर भी है। दोनों ने आपसी मतभेजों के चलते तलाक ले लिया था। 2023 में दोनों ने ऑफिशियिल तौर पर तलाक की अनाउंसमेंट की थी।