Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalएससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिले डॉ. भीमराव अंबेडकर जनकल्याण...

एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिले डॉ. भीमराव अंबेडकर जनकल्याण फाउंडेशन के पदाधिकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से आज(सोमवार) को रामपुर में उनके कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जनकल्याण फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष दुर्गा दास हीरा ने अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि आयोग दलित समाज के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में अनुसूचित जाति की लड़की की मौत के मामले में कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है तथा मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस मामले को लेकर स्वयं चिंतित हैं और उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अध्यक्ष कुलदीप  धीमान ने एक अन्य मुद्दे पर जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में जिन लेक्चरर की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति हुई है, उनमें अनुसूचित जाति वर्ग का कोई भी लेक्चरर पदोन्नत नहीं हुआ है। इस मामले को भी सरकार एवं संबंधित विभाग के समक्ष जांच हेतु उठाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को उसका अधिकार मिलना चाहिए, यह उसका संवैधानिक हक है।

उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से अपील की कि वे आयोग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग दलित परिवारों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।

इसके अलावा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को बंगाणा में संबंधित स्थानीय श्मशान घाट में शवदाह से रोके जाने की घटना को लेकर भी आयोग के अध्यक्ष को लिखित शिकायत सौंपी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विजय डोगरा, सदस्य सचिव विनय मोदी सहित फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष दुर्गा दास हीरा, राज्य सचिव गुरमैल सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष हरि चन्द संधू, उपाध्यक्ष बिम्बो देवी, मीडिया प्रभारी सुलिन्द्र चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -