योग करके रहे निरोग : डॉ शिवानी संदल
ऊना/सुशील पंडित: मोहनलाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत सरस्वती पूजन व गणेश वंदना से हुई । पांचवें दिवस की रिपोर्ट कशिश हीर द्वारा प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात युगांश ठाकुर द्वारा प्रस्तुत आज का विचार”असली सफलता तब मिलती है जब आप दुनिया से नहीं खुद से आगे निकल जाते हैं “पर चर्चा हुई । डॉक्टर आरती ने विगत दिनों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए आज के दिन की दिनचर्या प्रस्तुत की ।
तत्पश्चात अलग-अलग समूहों को उनके काम बांटे गए। ग्रुप नंबर 4 और 5 डॉ आरती के निर्देशन में गोद लिए गांव में गये तथा वार्ड नंबर एक में स्थित तालाब की सफाई की और पौधारोपण किया । तीन समूहों ने महाविद्यालय परिसर में क्यारियों को संवारा । छठे ग्रुप ने रसोई में अपनी ड्यूटी दी और स्वादिष्ट भोजन बनाया ।
बौद्धिक सत्र में डॉक्टर शिवानी संदल हमारे बीच उपस्थित रहे उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। किस तरह हम छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं और डिप्रेशन से बच सकते हैं ।योग इसका सबसे अच्छा उपाय है । विद्यार्थियों द्वारा किए गए सवालों का जबाब देकर शंकाओं का समाधान किया ।प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने आमंत्रित वक्ता का धन्यवाद किया ।