Punjab Govt
HomeInternationalIndian युवती की America में हत्या, Ex-Boyfriend पर लगे गंभीर आरोप

Indian युवती की America में हत्या, Ex-Boyfriend पर लगे गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लास वेगासः अमेरिका के मैरीलैंड राज्य से पिछले सप्ताह लापता हुई 27 वर्षीय भारतीय महिला मृत अवस्था में मिली है। वहीं पुलिस को संदेह है कि महिला के पूर्व प्रेमी ने उसकी हत्या की है और वह भारत फरार हो गया है। पुलिस ने उसके पूर्व प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, मैरीलैंड के एलिकॉट सिटी की रहने वाली निकिता गोडिशाला (27) 2 जनवरी को लापता हो गई थी। हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने रविवार को एक बयान में बताया कि निकिता का शव कोलंबिया स्थित उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा (26) के अपार्टमेंट से बरामद हुआ है। शव पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ हत्या के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है।

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह गोडिशाला के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय दूतावास ने कहा, ‘हम इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।’ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी अर्जुन शर्मा ने ही खुद पुलिस में निकिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने निकिता को आखिरी बार 31 दिसंबर को अपने अपार्टमेंट में देखा था।

पुलिस जांच में पता चला कि 2 जनवरी को गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के तुरंत बाद शर्मा भारत के लिए रवाना हो गया। अगले दिन जब जांचकर्ताओं ने उसके अपार्टमेंट की तलाशी ली, तो वहां निकिता का शव बरामद हुआ। जांच अधिकारियों का मानना ​​है कि शर्मा ने 31 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे निकिता की हत्या कर दी थी। हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने कहा कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है और शर्मा का पता लगाने व उसे गिरफ्तार करने के लिए अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -