Punjab Govt
HomeNationalBJP नेता और नेशनल मीडिया चैनल को मिली धमकी

BJP नेता और नेशनल मीडिया चैनल को मिली धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में शामिल किए जाने के मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान विवादों में रहे। जिसका भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने विरोध किया। वहीं भाजपा नेता द्वारा विरोध किए जाने के बाद अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

संगीत सोम ने दावा किया है कि उन्हें एक बांग्लादेशी नंबर से फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें न सिर्फ उन्हें नुकसान पहुंचाने बल्कि एक नेशनल मीडिया चैनल को उड़ाने की भी चेतावनी दी गई। संगीत सोम ने मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यह धमकी भरा कॉल उस समय आया, जब उन्होंने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को IPL में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई थी और इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी थी।

भाजपा नेता के मुताबिक, धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि उन्हें और मीडिया चैनल दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरे मैसेज भी भेजे गए। संगीत सोम ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने कानून पर भरोसा जताते हुए सुरक्षा एजेंसियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और कॉल व मैसेज के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -