जालंधर, ENS: विनय नगर में स्थित ए-वन रबड़ फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग का धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक ने दमकल विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंच दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रबड़ फैक्ट्री में शा*र्ट स*र्किट से लगी भीषण आ*ग
#FactoryFire #ShortCircuit #MassiveBlaze#FireIncident pic.twitter.com/zhkoFinasz— Encounter India (@Encounter_India) January 5, 2026
दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि विनय नगर फैक्ट्री में आग लगी है, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन सामान जरूर जलकर राख हुआ, जिसकी कीमत नहीं मालिक ही बता सकते है। इस संबंध में फैक्ट्री मालिक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पक्ष देने से मना कर दिया।