Punjab Govt Advertisement
HomeNationalबीच मीटिंग में MLA को आया अटैक, हुआ निधन, कल मनाया था...

बीच मीटिंग में MLA को आया अटैक, हुआ निधन, कल मनाया था जन्मदिन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदपुरः उत्तर प्रदेश की फरीदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था। दरअसल, बरेली के सर्किट हाउस में वह सरकारी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

विधायक के निधन की खबर मिलते ही बरेली जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। डॉ. श्याम बिहारी लाल के परिवार में उनकी पत्नी मंजूलता, 2 बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी बरेली में ही रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर तैनात है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिले के कई वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -