Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: 328 स्वरूपों के मामले में गिरफ्तार कोहली को लेकर AAP...

Punjab News: 328 स्वरूपों के मामले में गिरफ्तार कोहली को लेकर AAP MLA का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गायब हुए 328 गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के मामले में आज SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने चंडीगढ़ के एक होटल से एसएस कोहली को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने इसे सिख संगत के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया है। मीडिया से बातचीत में कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पिछले 4-5सालों से सिख संगत 328 गायब स्वरूपों के मामले में इंसाफ का इंतजार कर रही थी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की स्पष्ट हिदायतों पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई, SIT का गठन किया गया और आज SIT ने बड़ी खूबी हासिल कर मुख्या आरोपी एसएस कोहली को गिरफ्तार किया है।

Read in English:

After CA Kohli’s Arrest in 328 Holy Scriptures Case, Dhaliwal Issues Strong Statement

धालीवाल ने कहा कि एसएस कोहली एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रह चुका है और कभी एसजीपीसी से भी जुड़ा रहा है। ऐसे में उसे गायब स्वरूपों के मामले में मुख्य दोषी माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह इस केस की पहली गिरफ्तारी है और वह भी मुख्य व्यक्ति की है, जो SIT की गंभीरता और नीयत को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पिछले सालों के दौरान सिख संगतों द्वारा बड़े स्तर पर धरने, प्रदर्शन और लगातार मांग की जा रही थी कि दोषियों को सजा दी जाए।

भाईबलदेव सिंह वड़ाला जैसे प्रसिद्ध कीर्तनियों की गवाही भी इस मामले में अहम रही है। विधायक धालीवाल ने स्पष्ट किया कि यह पंजाब सरकार की पक्की प्रतिबद्धता है कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी या लापरवाही करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सिख संगतों को भरोसा दिलाया कि 328 स्वरूप मामले में जितने भी 16 के 16 दोषी हैं, उन्हें गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -