Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: चाइना डोर का कहर, DC Office परिसर में कबूतर डोर...

Punjab News: चाइना डोर का कहर, DC Office परिसर में कबूतर डोर में फंसा, कर्मचारियों ने बचाई जान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबूतर चाइना डोर में फंस गया। यह घटना डीसी ऑफिस के अंदर की बताई जा रही है, जहां उड़ते समय कबूतर अचानक चाइना डोर की चपेट में आ गया और बुरी तरह उलझ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतर बिजली की तार में लगी चाइना डोर के साथ लिपटकर नीचे लटक रहा था और अपनी जान बचाने के लिए तड़प रहा था। उसके पंख और गर्दन के आसपास डोर लिपटी हुई थी, जिससे वह उड़ने में पूरी तरह असमर्थ हो गया। कबूतर की हालत देखकर डीसी ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों ने तुरंत उसकी मदद करने का फैसला किया।

लोगों ने सावधानीपूर्वक कबूतर को पकड़ा और उसके शरीर में फंसी चाइना डोर को धीरे-धीरे काटकर हटाया। इस दौरान विशेष ध्यान रखा गया कि कबूतर को कोई गंभीर चोट न पहुंचे। कुछ समय की मशक्कत के बाद कबूतर को डोर से पूरी तरह मुक्त कर लिया गया। कबूतर को प्राथमिक उपचार दिया गया और थोड़ी देर आराम देने के बाद जब उसकी हालत सामान्य हुई तो उसे सुरक्षित खुले आसमान में छोड़ दिया गया। कबूतर के उड़ते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

इस घटना के बाद लोगों ने चाइना डोर के इस्तेमाल पर एक बार फिर सवाल उठाए। राकेश शर्मा व श्री मुक्तेसवर निष्काम सेवा सोसायटी के नीलकमल शर्मा ने कहा कि चाइना डोर न सिर्फ इंसानों के लिए खतरनाक है, बल्कि बेजुबान पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि चाइना डोर पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। डीसी ऑफिस परिसर में हुई इस घटना ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया, जहां समय पर मदद से एक बेजुबान की जान बच सकी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -