पठानकोटः दुनियां भर में नए साल को लेकर जश्न मनाया गया। वहीं पठानकोट में नव वर्ष पर पुलिस और बीएसएफ के जवान अलर्ट मोड पर रहे। जहां बीएसएफ और पुलिस ने आतंकियों की ओर से संदिग्ध हमले की आशंका को लेकर जम्मू कश्मीर के कठुआ के साथ लगते बमियाल क्षेत्र में आज भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा।
इस सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी ऑपरेशन गुरबख्श सिंह की ओर से किया गया। बीएसएफ के जवानों, घातक कमांडो तथा पुलिस की ओर से दरिया के साथ लगती एरिया तथा खंडहर इमारत को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर पुलिस और बीएसएफ की ओर से अलर्ट जारी किया था।