तरनतारनः पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आोरपी सीमावर्ती क्षेत्र में टारगेटेड फायरिंग की योजना बना रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि AGTF और तरनतारन पुलिस की टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर यह संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया।
Read in English:
Punjab Police Foils Targeted Firing Plot, Arrests Four Accused in Joint Operation
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕੇ ’ਚ ਫਾਇਰਿੰਗ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ, AGTF–ਤਰਨਤਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਕਾਰਵਾਈ ’ਚ 4 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देसी .32 बोर पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुख्यात अपराधियों प्रभ दासूवाल और डोनी बल के इशारे पर काम कर रहे थे। आरोपी सीमावर्ती इलाके में कुछ खास लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग की योजना बना रहे थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद हैं। वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इस मामले में पुलिस थाना सिटी तरनतारन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।