लुधियाना: कैलाश नगर में 27 दिसंबर को बदमाश एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। सभी बदमाश स्विफ्ट कार में बैठकर आए थे। अब पुलिस को एटीएम का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है।
इन बदमाशों ने जालंधर के पठानकोट हाईवे पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में भी चोरी की थी। पुलिस को सीसीटीवी लुधियाना के टोल प्लाजा और अन्य सेफ सिटी कैमरों से मिली है। ये बदमाश ब्यास इलाके में छिपे हैं। ऐसे में उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार रेड भी कर रही है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बदमाश एटीएम लूटने से पहले अपना चेहरा नकाब में छिपाते हैं।
इसके बाद एटीएम के अंदर जाते हैं। एटीएम में जाकर वह सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे करते हैं ताकि उनका चेहरा कैमरे में साफ न मिल पाए। इसके बाद बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया और आसानी से एटीएम को काट दिया।
ऐसे ही बदमाशों ने लुधियाना में भी एटीएम को काटने के लिए बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया है। इस पहले ने 13 दिसंबर की रात करीबन 3:42 पर दो बदमाशों ने चोरी की थी। यह बदमाश जालंधर जिले के पठानकोट में स्थित पंजाबी बाग गांव के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में आए।
इन बदमाशों ने भी गैस कटर इस्तेमाल किया और एटीएम मशीन काट दी। एटीएम में घुसने के बाद बदमाशों ने पहले अंदर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डाला ताकि उनकी पहचान न हो पाए। इस मामले की जांच मकसूदा पुलिस के द्वारा की जा रही है।