Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: RTA की हुई मौत, बाथरूम से रविंदर सिंह गिल का...

Jalandhar News: RTA की हुई मौत, बाथरूम से रविंदर सिंह गिल का शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉर्टी (आरटीए) रविंदर सिंह गिल की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर में उसका शव बरामद हुआ है। दरअसल, जालंधर हाईट्स स्थित फ्लैट में रविंदर सिंह रह रहे थे और बाथरूम से आरटीए का शव बरामद हुआ है। मौत का कारण फिलहाल हार्टअटैक बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Read in English:

Jalandhar RTA Chief Found Dead at Apartment, Heart Attack Suspected

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ RTA ਅਧਿਕਾਰੀ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ, ਬਾਥਰੂਮ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼

गौर हो कि रविंदर सिंह के पास चंडीगढ़ हैड आफिस का चार्ज था, लेकिन उन्हें जालंधर आरटीए का एडिशनल चार्ज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि आरटीए के गनमैन ने बाथरूम में उन्हें मृत देखकर पुलिस को सूचित किया है। जिसके बाद अब शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है और पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिवारिक जानकारी के अनुसार रविंदर सिंह गिल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटे की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक शहर बठिंडा में किया जाएगा, जहां परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम विदाई दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -