Loading...
- Advertisement -
HomeInternationalयूक्रेन की राजधानी कीव में बड़े धमाके, Trump-Zelensky की मुलाकात से पहले...

यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़े धमाके, Trump-Zelensky की मुलाकात से पहले बढ़ी मुश्किलें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव में आज सुबह हड़कंप मच गया। राजधानी कीव में एक के बाद एक तेज विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। ऐसे में अचानक से बजे सायरनों की आवाज से शहर दहक गया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने तुरंत चेतावनी जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी पर मिसाइली हमलों का गंभीर खतरा अभी भी बना हुआ है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। कीव के मेयर ने टेलीग्राम के जरिए लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने बताया कि शहर में विस्फोट दर्ज किया गया है और एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव रुप से काम कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित जगहों और भूमिगत शेल्टरों में रहने का अनुरोध किया है। इसके बाद पूरे शहर में इमरजेंसी सायरन भी बजे और लोग अपनी जान बचाने के लिए बंकरों में जाते हुए दिखे।

यूक्रेन में जारी हुआ अलर्ट

यूक्रेन की वायुसेना ने भी राजधानी के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में एयर अलर्ट घोषित कर दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ड्रोन और मिसाइलों की गतिविधि कई क्षेत्रों में दर्ज हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कीव के आसमान में तेज चमक नजर आई है। इसके साथ ही कई धमाकों की आवाज भी सुनाई दी है। इस दृश्य के बाद शहर में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात से पहले हुआ हमला

यह हमला उस समय हुआ है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करने वाले हैं। दोनों की यह बैठक रुस-यूक्रेन के युद्ध को देखते हुए बेहद खास मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस बातचीत में युद्ध को रोकने के लिए संभावित रास्तों अमेरिकी मध्यस्थता और संघर्षविराम जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। 2022 से चल रहे इस युद्ध में अब तक काफी ज्यादा नुकसान हो गया है। इसके अलावा लाखों लोगों को अपना घर भी छोड़ना पड़ा है।

रुस ने लगाए यू्क्रेन पर आरोप

इन सबके बीच रुस ने यूक्रेन और उसके यूरोपीय साथियों पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। रुस का यह कहना है कि जेलेंस्की और यूरोपीय संघ अमेरिका की ओर से पेश की गई शांति पहल को जानबझकर कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। रुस ने यह दावा किया है कि पश्चिमी देशों में युद्ध को खत्म करने की जगह उसको लंबे समय तक खींचना चाहते हैं ताकि रणनीतिक दबाव बना रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page