अमृतसरः जिले के कोट खालसा इलाके के अंतर्गत आते मोहल्ले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 15-16 साल की नाबालिग लड़की की सौतेले पिता ने बेरहमी से हत्या कर दी गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार जानकारी मिली थी कि घर के अंदर एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा है।
मौके पर पहुंच कर जांच के दौरान खुलासा हुआ कि लड़की का कत्ल उसके सोतेले पिता सोनू द्वारा किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू लड़की पर बुरी नजर रखने लगा था, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े और तकरार हुआ करते थे। घटना वाले दिन लड़की की मां अनिता और बच्चे साथ काम पर गए थे। जब वह वापिस घर आई तो उसने अंदर खून से लथपथ लड़की का शव देखा, जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लकड़ी से लड़की के सिर पर वार कर उसकी हत्या की। पुलिस ने मौके से लकड़ी बरामद कर ली है। इस मामले संबंधित जानकारी देते हुए एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी सोतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
