Punjab Govt Advertisement
HomeMohaliPunjab News: Hotel Sangam, Ginni और A-One Spa Center सील, 11 युवतियां...

Punjab News: Hotel Sangam, Ginni और A-One Spa Center सील, 11 युवतियां काबू, संचालक व मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः बलटाना इलाके में देह व्यापार मामले में पुलिस ने 2 होटलों और एक स्पा सेंटर पर रेड की। इस दौरान होटलों और स्पा सेंटर के स्टाफ में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने रेड करके 11 युवतियों को काबू किया है। जबकि होटल संचालक व मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी गजलप्रीत कौर ने कहा मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया और उसके बाद होटल संगम, होटल गिन्नी और ए-वन स्पा सेंटर को सील किया गया।

पुलिस के अनुसार, यहां लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि एजेंट उन्हें यहां पर बढ़िया नौकरी और सैलरी का लालच देकर लाए थे। जिसे बाद वह इस काम में लग गईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि काबू की गई लड़कियां पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार से संबंधित है और उनकी उम्र 18 से 28 साल है।

जिसमें ज्यादातर लड़कियां 8वीं और 10वीं तक पढ़ी हुई है। एएसपी ने कहा कि देह व्यापार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने होटल और स्पा सेंटर संचालकों को चेतावनी दी कि वे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -