ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर के मालिक के घर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयों के साथ-साथ लाखों रुपए की नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर विश्राम गृह के सामने कालोनी में पड़ते घर पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पैक्टर रजत शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मकान में नशीली दवाइयों का अवैध भंडारण व कारोबार किया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद थाना प्रभारी अम्ब रूप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम जिसमें एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई सुनील डढवाल, हैड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार तथा लेडी कांस्टेबल नीलम कुमारी पर आधारित टीम ने उस घर पर दबिश दी, तो
तलाशी के दौरान प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ट्रामाडोल की 2330 गोलियां बरामद हुईं,। इसके अतिरिक्त लगभग 24 लाख 35 हजार रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने अंकुश (33) नामक युवक को हिरासत में लिया है। जिस का रैस्ट हाऊस के सामने ही मेडिकल स्टोर है जबकि उसके पिता स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा,उस के बाद कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।