Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: पंप के बाहर गोलियां चलने से 2 घायल, पुलिस का...

Jalandhar News: पंप के बाहर गोलियां चलने से 2 घायल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आप पार्टी का सरपंच गोली लगने से घायल

जालंधर, ENS: कॉलेज की प्रधानगी को पेट्रोल पंप के बाहर गोलियां चली। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। जहां पुलिस ने बताया कि गोलियां चलने से 2 नौजवान घायल हुए है, जिन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि पुलिस कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद को लेकर इंकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस इंकार कर रही है। पुलिस ने बताया कि घायल नौजवान किशनगढ़ के रहने वाले है। वहीं आरोपियों का तालाश की जा रही है। जबकि इस घटना की लाइव वीडियों भी सामने आई है। घायल आप पार्टी का सरपंच है, घायल की पहचान गुरप्रीत सिंह जबकि दूसरा नौजवान शामिल है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पंप के बाहर गोलियां चलने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। घटना के दौरान पंप के बाहर भारी संख्या में नौजवान मौजूद थे। इस दौरान गाड़ी का शीशा खोलकर नौजवान ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के नौजवान गाड़ी ने निकलर पैदल भागने लग गए। इस दौरान पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना को लेकर पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए। लोगों के अनुसार 2 कारों में सवार होकर एक गुट पहुंचा और फायरिंग करते फरार हो गए।सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस, आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के दौरान पंप के दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और पंप मालिक भोजन कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page