चुनावी नतीजों में आप और अकाली दल की पकड़ मजबूत, तीसरे पर पहुंची कांग्रेस
मोगा-पठानकोट: पंजाब भर में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना चल रही है। जहां आप पार्टी के साथ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार जीत हासिल कर रहे है। मिली जानकारी जिला परिषद चुनाव में आप पार्टी ने अब तक 47, कांग्रेस 10, अकाली दल 5, और अन्य पार्टी के उम्मीदवारों ने 2 सीटें हासिल की है। वहीं भाजपा ने अभी तक खाता नहीं खोला है।
जबकि ब्लॉक समिति चुनावों में जारी नतीजों में अब तक आप पार्टी 558, कांग्रेस 127, अकाली दल 158, भाजपा 9 सीटें हासिल कर पाई है। हालांकि अन्य पार्टी के उम्मीदवार 55 सीटें हासिल कर चुके है। वहीं मोगा में हो रही मतगणना के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ शरारती तत्वों ने बैलेट पेपर फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए मतगणना रोक दी गई।
प्रशासन के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और मतगणना की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
वहीं पठानकोट में ब्लॉक में ब्लॉक समिति के चुनावी नतीजों में 15 सीटों में से 12 सीटों पर आप के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 3 सीटों में जीत हासिल हुई। भाजपा इस सीटों पर खाता नहीं खोल पाई। दूसरी ओर नंगल जिले परिषद की 15 ब्लॉक समिति और 1 जिला परिषद के परिणाम सामने आए है, जिसमें आप, कांग्रेस और भाजपा को ब्लॉक समिति की सीटों में से 5-5 सीटें मिलीं है। वहीं जिला परिषद की एक सीट पर भाजपा ने कब्जा किया। जिला परिषद सुजानपुर में ब्लॉक समिति की 15 सीटों में से ब्लॉक की 8 सीटों के परिणाम सामने आए। जहां आप को अभी तक 3 सीटें मिलीं, जबकि 5 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया। कांग्रेस इन 8 सीटों में अपना खाता नहीं खोल सकी।