Punjab Govt
HomeNational2025 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने Mukesh Ambani, तीसरे नंबर...

2025 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने Mukesh Ambani, तीसरे नंबर पर पहुंचे Adani

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनेस: साल 2025 में दलाल स्ट्रीट पर सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस के शेयर ने कमाल कर दिया है। इस शेयर की वैल्यू में अभी तक 27 फीसदी का जोरदार उछाल आ गया है। इसका सीधा असर रिलांयस चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पर पड़ा है। रिलांयस के स्टॉक में तेजी आने के कारण इसमें 15 अऱब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अंबानी अभी भी 100 अरब डॉलर क्लब में बने हुए हैं। इस साल कमाई के मामले में जहां मुकेश अंबानी नंबर 1 पर हैं वहीं गौतम अडानी तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

मुकेश अंबानी की बड़ी संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी साल 2025 में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले इकलौते भारतीय सेंटिबिलियनेर हैं। रिलांयस के शेयरों में भी इस साल अब तक 27 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीबन 1.3 लाख करोड़ा रुपये का इजाफा हुआ है। शेयरों में आई इस तेजी ने उन्हें साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला व्यक्ति बनाने में मदद की है।

ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी का नेटवर्थ बढ़कर अब 106 बिलियन डॉलर हो गया है। संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नेटवर्थ बढ़कर 106 बिलियन डॉलर हो गया है। संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी अब 18वें पायदान पर आ गए हैं।

तीसरे नंबर पर पहुंचे अडानी

दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ग्रूप के चेयरमैन गौतम अडानी भी अब एक नंबर नीचे खिसक गए हैं। कमाई के मामले में 2025 में मुकेश अंबानी के बाद नंबर-2 पर अब अडानी नहीं बल्कि लक्ष्मी मित्तल बन गए हैं। लक्जमबर्ग स्थित ग्लोबल स्टील एंड माइनिंग कंपनी आर्सेलरमित्तल के मालिक हैं। मित्तल की संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़कर 31.40 अरब डॉलर हो गई है।

गौतम अडानी के नेटवर्श की यदि बात करें तो वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति इस कैलेंडर ईयर में 6.52 अरब डॉलर बढ़कर 85.2 अरब डॉलर हो गई है। अडानी पावर लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स लिमिटेड और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, एडब्लूयएल एग्री बिजनेस, अडानी टोटल गैस लिमिटेड और एनडीटीवी के शेयरों में 13-35 फीसदी की गिरावट आई है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -