HomePunjabJalandharJalandhar News: Joshi Hospital में भारी हंगामा, आरोप- बाजू के ऑपरेशन में...

Jalandhar News: Joshi Hospital में भारी हंगामा, आरोप- बाजू के ऑपरेशन में 17 वर्षीय युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में सड़क हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई और उसे उपचार के लिए जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों का कहना है कि 17 वर्षीय अभिजीत की बाजू का ऑपरेशन होना था और उसका डॉक्टरों द्वारा सफल ऑपरेशन हो गया। जिसके बाद देर रात ईलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अभिजीत पुत्र धर्मिंदर निवासी मखदूमपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने जोशी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा थाना 2 में शिकायत दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए साकेंत ने बताया कि उसके भाई की बाजू की जोशी अस्पताल में सर्जरी होनी थी, भाई की एक सर्जरी सफल हो गई और उसकी दूसरी सर्जरी में प्लेट डाली जानी थी। थाना 2 की पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अमित नामक व्यक्ति ने बताया कि वह एडवाइजर का काम करता है। शिकायत में अमित ने कहा कि दिनांक 15 दिंसबर को लगभग शाम 4:00 बजे दोस्त अभिजीत का एक्सिडेंट के कारण इलाज के लिए जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अमित के अनुसार वह उसका हाल जानने गया था। जहां उसकी बाईं बाजू की फ्रैक्चर की सर्जरी लगभग शाम 4:30 बजे शुरू होनी थी।

इस दौरान उसने अभिजीत के पिता धर्मिंदर से मिलकर अभिजीत का हालचाल जाना और उन्होंने कहा कि वह अब ठीक-ठाक है। फिर अभिजीत को ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और ऑपरेशन के बाद डॉक्टर वरुण जोशी ने उसे करीब शाम 5:30 बजे बुलाकर बताया कि अभिजीत का ऑपरेशन ठीक से हो गया है, लेकिन अब तक उसे होश आ जाना चाहिए था, पर वह होश में नहीं आ रहा है। जिसके बाद वह सब बाहर आ गए। अमित के अनुसार करीब शाम 9:00 बजे डॉक्टर वरुण जोशी ने बताया कि अभिजीत की मृत्यु हो गई है। परिजनों का आरोप है कि अभिजीत की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। अभिजीत की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए इसका पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल से करवाया जाए और इस मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

दूसरी ओर इस मामले को लेकर जोशी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। जांच अधिकारी एएसआई रघुवीर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि देर रात को परिजनों की शिकायत ले ली गई है। वहीं परिजनों ने कहाकि उन्हें पुलिस द्वारा सुबह 10 बजे बुलाया गया, लेकिन वह 9 बजे थाने पहुंच गए और उनकी सुनवाई नहीं हो रही। बता दें कि 11 तारीख को नकोदर में स्थित बाबा मुरादशाह 2 युवक माथा टेककर बाइक पर आ रहे थे। इस दौरान वडाला चौक के पास डिवाइडर से बाइक की टक्कर होने पर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अभिजीत को फैक्चर आया था और उसे जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां देर रात युवक की मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -