पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-3 में अधीक्षक सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह सम्मेलन राज्य पुलिस महानिदेशक, रेंज प्रमुख, कमिश्नर के लिए रखा गया था। इस दौरान हरियाणा की गृह सचिव डॉक्टर सुमिता मिश्रा, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह और बाकी सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएम सैनी ने परेड की सलामी लेने के बाद बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में कानूनी व्यवस्था साइबर क्राइम और बाकी मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा हुई। हरियाणा की कानून व्यवस्था को और अच्छा करने के लिए क्या-क्या प्रयास होने चाहिए उस पर भी चर्चा की गई।
बैठक के बाद सीएम सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ रायपुर में देश के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश के डीजीपी और आईजी का सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में पुलिस के रिफॉर्मस के बारे में कई बिंदुओ पर चर्चा की गई।
सैनी ने कहा कि मॉर्डनाइजेशन पुलिस से है और पुलिस का विश्वास जनता के प्रति बड़ा है। जो नशा तस्कर या अपराधी है ऐसे लोगों के ऊपर हम योजना बद्ध तरीके के साथ कार्रवाई करेंगे। इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि तीन क्रिमिनल लॉ भी लागू किए गए हैं उनकी गति और लोगों को जल्दी न्याय दिलवाने के लिए और क्या-क्या किया जा सकता है।
बैठक में उन बिंदुओं पर भी चर्चा हुआ कि हरियाणा में किन-किन मुद्दों पर काम कर सकते हैं जिससे आम जन को राहत मिले। इस पर चर्चा भी हुई। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में वोट चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम के खिलाफ मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए गए।
इस नारेबाजी के बाद कांग्रेस का वोट चोरी प्रदर्शन विवादों में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पर अपनी राय देते हुए कहा है कि अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं रहा और उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।