जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के बस्ती दानिशमंदा इलाके में दुर्गे के कुएं के पास इलाके के ही नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला हमला करके 17 वर्षीय विकास का कत्ल कर दिया। मृतक पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का चचेरा भतीजा था। बताया जा रहा है कि विकास का रवि कुमार कालू ने 2 साथियों के साथ मिलकर किया है। हालांकि देर रात पुलिस ने कालू के घर में रेड की, लेकिन वह घर में नहीं मिला। इस मामले में रवि कुमार उर्फ कालू और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी-2 परमजीत सिंह ने कहा कि देर रात करीब 10 बजे विकास अंगुराल निवासी लसूड़ी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा जालंधर के 3 लड़कों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने के दौरान चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 5 में एफआई संख्या 183 अध 103(1), 351(3), 3(5) बीएनएस धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
View this post on Instagram
बता दें कि इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल ने कहा कि हत्यारोपी तीन थे। आरोप है कि इस घटना का मुख्यारोपी कालू है और वह नशा बेचता है। चश्मदीद ने कहा कि दुर्गा कॉलोनी में मौला के घर में कालू और उसके दो दोस्त आए थे। वहां वे लोग शराब पी रहे थे। इसी बीच विकास भी आ गया। कालू ने खंडा घर के बाहर रखा था। विकास ने उसका खंडा उठाकर देखना शुरू कर दिया।
इस बीच कालू ने विकास से खंडा मांगते हुए उसे धक्का मार दिया। इसके बाद विकास ने खंडा फेंक दिया। यह देखकर तैश में आए कालू ने विकास पर हमला कर दिया। कालू के दो दोस्त भी विकास से मारपीट करने लगे। विकास को बचाने के लिए लोग आए, लेकिन इस बीच कालू ने चाकू से विकास के सीने पर वार कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में विकास की मौत हो गई। वहीं आज पुलिस पार्टी के साथ शीतल अंगुराल मामले को लेकर बात कर रहे है और इस घटना को लेकर वह तथ्यों के बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए दिखे।