अमृतसरः गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने जिला परिषद और पंचायती समिति चुनाव 2025 की वजह से 13 और 15 दिसंबर को होने वाली सालाना और सेमेस्टर परीक्षाएं तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दी थी। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के इस फैसले से हजारों स्टूडेंट्स के शेड्यूल में बड़ा बदलाव आया है।
यूनिवर्सिटी के नोटिस के मुताबिक, 13 दिसंबर, 2025 को होने वाली सभी परीक्षाएं अब 2 जनवरी, 2026 (शुक्रवार) को होंगी। सभी डिपार्टमेंट की टाली गई परीक्षाएं इसी नई तारीख से लागू होंगी। इसी तरह, 15 दिसंबर, 2025 को होने वाली परीक्षाओं की नई तारीख 3 जनवरी, 2026 (शनिवार) तय की गई है। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि यह बदलाव सिर्फ 2 तारीखों के लिए लागू किया गया है।
यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाया कि 13 और 15 दिसंबर को छोड़कर किसी और दिन एग्जाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरा शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा। यूनिवर्सिटी ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे नए अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई गलतफहमी या परेशानी न हो।