सेंट पीटर्सबर्गः रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर के नेव्स्की जिले में स्थित सबसे बड़े बाजार सोवियत काल का प्रावोबेरेझ्नी मार्केट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। कुछ ही पलों में एरिया आग की लपटों में घिर गया। यह इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल की दुकानों वाला एरिया था, जहां आग की लपटें रात के अंधेरे में भी काफी ऊंची दिखाई दे रही थीं। इस घटना में एक की मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार इस आग में धमाके भी सुनाई दिए। रूसी मीडिया ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। रूसी मीडिया ने बताया कि पूरा मार्केट कॉम्प्लेक्स आग की लपटों में घिर गया था। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
घटनास्थल से मिले वीडियो शहर के ऊपर तेज आग की लपटें और धुएं के घने बादल उठते दिख रहे हैं। रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की घटना में कम से कम दो लोग घायल हुए हैं। एक 52 साल की महिला की कॉर्बन मोनोऑक्साइड से पॉइजनिंग हो गई। जबकि एक व्यक्ति आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गया और घायल हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। रूस के आपातकालीन स्थितियों के मंत्रालय के अनुसार, नेव्स्की जिले में स्थित प्रावोबेरेझ्नी मार्केट से लगभग 100 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जहां दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे। आग लगने की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आग की वजह से धमाकों की भी आवाज सुनाई दी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो और तस्वीरों में पूरे नेव्स्की मार्केट को जलते हुए देखा जा सकता है, और रात के आसमान में घना काला धुआँ उठता दिखाई दे रहा है। रूसी मीडिया के अनुसार, पूरा बाजार क्षेत्र आग में घिर सकता है। चश्मदीद कई धमाकों की आवाज सुनने की बात कह रहे हैं। फायरफाइटर्स आग बुझाने के लिए संघर्ष करते दिखे। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा दिखाई दी। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, आग बुझाने के लिए मौके पर लगभग 30 फायर इंजन पहुंचे। आग को कंट्रोल करने के लिए 96 फायरफाइटर और 26 उपकरण मौके पर जुटे हुए हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, आग बुधवार शाम करीब 5 बजे 16 उलित्सा डाइबेंको में स्थित दो मंजिला बाजार भवन में लगी। अंदर क्रिसमस सीजन के दौरान बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने लगभग 7:22 बजे आग को स्थानीयकृत कर लिया, हालांकि बुझाने का काम देर शाम तक जारी रहा। नेव्स्की जिला अभियोजन कार्यालय ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी या क्या किसी सुरक्षा चूक के कारण यह इतनी तेजी से फैली। इस ऐतिहासिक इमारत का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। अधिकारी आग लगने के बाद स्थिति का आकलन कर रहे हैं।