फिरोजपुर: खाई फेमे के पास देर शाम गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली लगने एक युवक घायल हुआ है, जिसकी पहचान 35 वर्षीय बलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार वारदात की वजह आपसी निजी रंजिश बताई जा रही है।
गोली जाँघ में लगने से बलजीत सिंह घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई और आरोपी फरार चल रहे है।