अमृतसरः आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों के बारे में जानकारी दी। धालीवाल ने कहा कि नॉमिनेशन फाइल करने का प्रोसेस पूरा हो गया है और आज शाम तक पेपर वापस होने के बाद ऑफिशियल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में पहली बार पंजाब में गांव लेवल के चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और ट्रांसपेरेंट तरीके से हो रहे हैं। हर नागरिक को निडर होकर वोट देने और कैंडिडेट बनने का पूरा हक मिला है।
धालीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अकाली दल दादागिरी और गुंडागर्दी करके चुनावी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। गांव भिंडी सैदान गांव की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने साफ किया कि आम आदमी पार्टी किसी भी तरह की बदमाशी बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धालीवाल ने पंजाब के वोटरों से 14 तारीख को बिना डरे वोट देने की अपील की। सरकार हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा पक्की करेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।