Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalएचआरटीसी बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

एचआरटीसी बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव लोअर बसाल में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से टक्कर लगने से मौत हो गई जिस पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोहिन्द्र सिंह निवासी लोअर बसाल ने अपने ब्यान में बताया कि बीते रोज शाम के समय यह अपनी कारपैंटर की दुकान लोअर वसाल में मौजूद था तो इसने देखा कि विजय कुमार पुत्र योगराज निवासी लोअर बसाल अपने घर जाने के लिए जैसे ही सड़क पार करने लगा तो ऊना की तरफ से एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस संख्या (एचपी-38 डी-0381) और सड़क पार कर रहे व्यक्ति विजय को टक्कर मार दी जिस कारण विजय कुमार को चोटें आईं।

विजय कुमार को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने बस चालक सरदीप सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी डक तह0 नूरपुर जिला कांगड़ा हि0प्र0 के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -