Punjab Govt
HomeNationalअनंत अंबानी संग भक्ति के रंग में डूबे नजर आए Junior Trump,...

अनंत अंबानी संग भक्ति के रंग में डूबे नजर आए Junior Trump, गर्लफ्रैंड संग किए बप्पा के दर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इन दिनों अपनी गर्लफ्रैंड बेटिना एंडरसन के साथ भारत में आए हुए हैं। जूनियर ट्रंप एनआरआई बिजनेसमैन राजू मंटेना की शादी के लिए उदयपुर में आए हैं। इस दौरान वो जामनगर में अंबानी परिवार के मेहमान भी बनें। जूनियर ट्रंप ने जामनगर में वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर वंतारा का दौरा भी किया। अपने दौरे में उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन भी किए।

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने भी आया है। इस वीडियो में वह अनंत और राधिका के साथ जामनगर में गणपति की पूजा कर रहे हैं। क्लिप में अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बेटे मंदिर के अंदर नंगे पैर खड़े हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में सबसे पहले अनंत अंबानी पूजा करने के लिए माथा टेकते हैं। इसके बाद ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रैंड बेटिना पूरे भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की मूर्ति पर माथा टेकती हैं। इसके बाद ट्रंप जूनियर भी जल्द उनके पीछे-पीछे जाते हैं और माथा टेकते हैं। फुटेज में अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी नजर आ रही है जो आखिर में जाकर भगवान से आशीर्वाद लेती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

सादे कपड़ों में दिखा कपल

जूनियर ट्रंप और उनकी गर्लफ्रैंड इस दौरान सादे कपड़ों में दिखे। यहां जूनियर ट्रंप ने सफेद रंग की शर्ट, पैंट और क्रीम कलर का कोट पहना था। वहीं उनकी गर्लफ्रैंड बेटिना ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। वहीं अनंत ने काले रंग की शर्ट-पैंट और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट ने पीच कलर का सूट पहना हुआ था।

ताजमहल का किया दौरा

सिर्फ इतना ही नहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में उन्होंने ताजमहल का भी दौरा किया। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने स्मारक के अंदर करीबन 1 घंटा बिताया। उन्होंने अपनी गाइड से इस दौरान ताजमहल के आर्किटेक्चर को लेकर भी सवाल किए। जूनियर ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 के आगरा दौरे के समय भी उनके साथ ही थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -