HomeHimachalखड्ड कॉलेज ने इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में विजेता ट्रॉफी पर किया कब्जा

खड्ड कॉलेज ने इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में विजेता ट्रॉफी पर किया कब्जा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जय दत्ता ने टीम को दी बधाई और किया ज़ोरदार स्वागत

ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली विधानसभा के अधीन पड़े गांव खड्ड के पंडित मोहन लाल दत्त डिग्री कॉलेज की फुटबाल टीम ने तीसरी बार इंटर कॉलेज फुटबाल टूर्नामेंट में प्रदेश में जिला का नाम चमकाया है इस पांच दिवसीय इंटर कॉलेज फुटबॉल  टूर्नामेंट में विजेता का खिताब अपने नाम किया है वही फाइनल मुकाबले में खड्ड कॉलेज की टीम ने ऊना डिग्री कॉलेज को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। गौरतलब है कि इंटर कॉलेज फुटबाल टूर्नामेंट में पहले चारो स्थानों पर जिला ऊना की टीमें रही है विजेता टीम खड्ड कॉलेज,दूसरे स्थान पर ऊना डिग्री कॉलेज, तीसरे स्थान पर दौलतपुर कॉलेज  रही है मोहन दत्त कॉलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया की  महाविद्यालय की टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए बहुत मेहनत की है जिसके परिणाम स्वरूप आज हम तीसरी बार लगातार चेम्पियन बन सके है,इस से जहा जिला का नाम रोशन हुआ है वही कॉलेज का मान सम्मान भी बड़ा है उंन्होने विजेता टीम को बधाई भी दी है।

वही पंडित मोहन लाल दत्त मेमोरियल वेलफेयर टूर्नामेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जय दत्ता ने अपने साथियों संग विजेता टीम का महाविद्यालय पहुंचे पर पुष्प मालाओं से टीम का स्वागत किया, ओर टीम के कैप्टन, कोच, मैनेजर के साथ साथ तमाम महाविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि, खड्ड ओर पंजावर गांव के युवा फुटबाल जैसे खेल को देश के मानचित्र पर ला चुके है, क्योंकि यहां के हर युवा में फुटबॉल उनकी रगों में दौड़ता है उंन्होने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 26 दिसम्बर से प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट खड्ड गांव के फुटबाल स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है जिस में प्रदेश की टीमें भाग लेंगी।

वही उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे है कि इस टूर्नामेंट में अधिकांश खिलाड़ी हिमाचल के हो,कुछ टीमें पंजाब या अन्य राज्यो के खिलाड़ी को जीत के लिए शामिल करती है लेकिन इस बार मैनेजमेंट ने निर्णय लिया है कि कम से कम टीम में 6 खिलाड़ी हिमाचल के हो ताकि हिमाचल ये युवाओं को ओर अच्छा प्रदर्शन करने को मिले, उन्होंने टीम कोच साहिल राणा,टीम मैनेजर मणि राम, प्रोफेसर हिस्ट्री,टीम कैप्टन रोहित भाटिया,व तमाम महाविद्यालय की प्रबंधन टीम को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -