Punjab Govt
HomeInternationalन्यूयॉर्क के नए मेयर Zohran Mamdani से मिले Donald Trump, इन नीतियों...

न्यूयॉर्क के नए मेयर Zohran Mamdani से मिले Donald Trump, इन नीतियों पर हुई चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन अपने सबसे बड़े आलोचको में से एक जोहरान ममदानी के साथ मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई। अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क के मेयर चुने गए जोहरान ममदानी और ट्रंप की बीच में हुई पहली मुलाकात के दौरान दोनों में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और सहमति भी बनी। इसके बाद ट्रंप ने काफी हैरानी जताई।

लगातार की थी ममदानी की आलोचना

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ममदानी को सार्वजनिक तौर पर वामपंथी पागल जैसे उपनाम भी दिए थे। इसके अलावा ममदानी ने भी लगातार ट्रंप की नीतियों की आलोचना की है हालांकि बीते दिन ओवल ऑफिस में ममदानी का ट्रंप ने पूरे दिल से स्वागत किया। इसके बाद दोनों में हुई बैठक काफी खास भी रही।

ट्रंप करेंगे ममदानी की मदद

ट्रंप ने कहा कि वो न्यूयॉर्क को मजबूत और सुरक्षित शहर बनाने के लिए ममदानी की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि – हम ममदानी की मदद करेंगे ताकि हर किसी का सपना सच हो पाए। एक मजबूत और सुरक्षित न्यूयॉर्क का निर्माण हो।

इसके बाद ममदानी ने भी बैठक में कहा कि – मैं इस बात के लिए राष्ट्रपति की सराहना करता हूं कि हमारी मीटिंग में असहमति पर फोकस नहीं था बल्कि इसमें न्यूयॉर्क के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

ममदानी का किया बचाव

अमेरिका के राष्ट्रपति कई बार ममदानी को बचाने के कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने पत्रकारों को उनकी ओर से जवाब दिया। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें यह लगता है कि ट्रंप एक फासिस्ट की तरह काम कर रहे हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे तानाशाह से भी बुरा कहा गया है। जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या ममदानी अपने इस कमेंट पर कायम हैं कि ट्रंप के फासिस्ट हैं तो उन्होंने कहा मेयर के सवाल का पूरा जवाब देने से पहले ही बीच में बोल दिया। ट्रंप ने कहा कि- ‘कोई बात नहीं आप बस हां कह सकते हैं। ठीक है मुझे कोई दिक्कत नहीं है’?

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -