फिरोजपुरः जिले के मेन बाजार में बीते दिनों अनजान व्यक्तियों द्वारा RSS नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फिरोजपुर पुलिस ने पहले 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन काली के साथ मुठभेड़ कर उसे भी काबू किया था। हालांकि इस दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया था।

अब मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक और FIR दर्ज की है। जांच में पुलिस को पता लगा है कि मुख्य शूटर आरोपी नछत्तर सिंह ने हत्या करने के बाद लुधियाना के एक घर में पनाह ली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया था। पनाह देने वाली महिला भावना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजपुर सिटी पुलिस स्टेशन में भावना के खिलाफ BNS की धारा 249 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है।