Punjab Govt
HomeHimachalBaddiबद्दी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

बद्दी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहे छात्रों को किया सम्मानित

हमालनाटी पर झूमे विधायक व अन्य अतिथि गण

बद्दी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी के वार्षिक समारोह में मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर भाषा अध्यापक सरिता की ओर से तैयार की गई पारस व शिवानी के नेतृत्व में पहाड़ी नाटी पेश कर वाहवाही लूटी। इस नाटी पर मुख्य अतिथि के साथ साथ अन्य अतिथि भी झूमने को विवश हो गए।  स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल ने स्कूल के वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वाइस प्रिंसीपल परिणीता ने मंच का दमदार संचालन किया।

सरस्वती वंदना व वंदेमातरम से यह कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में छठी कक्षा की भावना, रोशनी, राखी पाल, सानवी, खुशी, शुभम, सातवीं की श्रुति, अंजलि, निधि, रचना, नेहा व अभिनव, 8वीं के विद्या सागर, ज्योति कुमारी, विशाल, सुष्मिता जैना, जिज्ञासा व  तानिया 9वीं कक्षा से मोहम्मद शहनवाज, अखिल रावत, अनिता, चंदन ठाकुर, काजल व तरूण, दसवीं से रोशनी कुमारी, रंजना, जिज्ञासा, 11 वीं से हर्ष चौधरी, डोले कुमारी, दीपांशु, सलूनी, सोनी कुमारी, सवाति, तानिया, मानसी, खुशबू, व आंचल, 12 कक्षा के  अनमोल धीमान, तमन्ना कुमारी, स्नेहा, अमनदीप कौर, बबलू कुमार, शिवानी पांडे, ईशा, गुड्डी व अनुपम कुमारी को कक्षा में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया।  इसके अलावा सबसे अधिक उपस्थिति, खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को भी मेडल पहना कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को जीवन में सफल रहने के लिए कड़ी मेहनत करने की नसीहत थी। उन्होंने कहा कि वह अभी मेहनत करेंगे तो वह पूरी जीवन सुखी रहेंगे। उन्होंने स्कूल को 20000 रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह, एसएमसी प्रधान रामु, नम्बरदार राम लाल, निर्मल सिंह, साइंस अध्यापिका नीतू कुमारी समेत गणमान्य लोग मोजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -