Punjab Govt
HomeHimachalअरूण ने भाजपा सोशल मीडिया विभाग सदस्य बनने पर शीर्ष नेतृत्व का...

अरूण ने भाजपा सोशल मीडिया विभाग सदस्य बनने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिला भाजपा सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त सदस्य अरुण कौशल ने अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। अरुण कौशल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल , नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफसर प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार , हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद  व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व ज़िलाध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो, राजेश ठाकुर और चैतन्य शर्मा, भाजपा नेता प्रोफ़ेसर राम कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया विभाग संयोजक सुशील राठौर, भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्याम मिन्हास का आभार व्यक्त किया है।

आपको बताते चलें कि अरुण कौशल पूर्व में भाजपा आईटी विभाग सदस्य और अभाविप के जिला संयोजक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, जिला सोशल मीडिया संयोजक जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। अरूण कौशल ने कहा कि संगठन में जो उन्हें ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उसकी वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। आधुनिक भारत में सोशल मीडिया की अपनी एक अलग अहमियत है।उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक संकल्प के साथ जिला स्तर पर कार्य किये जाएँगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -