ऊना/सुशील पंडित: बीती रात पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिमों ने टोल वैरियर नाके पर एक स्कार्पियो गाड़ी को 21.78 ग्राम अफीम सहित पकड़ा है जिस में एक व्यक्ति को काबू कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एसआई नरेन्द्र सिंह आईओ पुलिस थाना मैहतपुर पर आधारित पुलिस टीम ने मैहतपुर टोल बैरियर के पास नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियो गाडी संख्या (पीवी 12 एजे 5551) जो नंगल की तरफ से आई को शक के आधार पर जांच के लिए रोका।तो चैकिंग करने पर गाडी के अन्दर 21.78 ग्राम अफीम बरामद हुई ।
गाड़ी चालक की पहचान आरुश शुक्ला पुत्र कुलदीप शुक्ला निवासी गांव जन्दला डाo दरोली तo नंगल जिला रुपनगर पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।