ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने कार सवार जालंधर निवासी पति पत्नी को 3.47 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई कमल देव अधिकारी एसआईयू ऊना पर आधारित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लाल सिंगी में कार संख्या एचपी 39 एफ- 1129 एक्सयूवी को जांच के लिए रोका।कार में पति पत्नी सवार थे। सूचना के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो 3.47 ग्राम चिट्ठा बरामद हुआ।
आरोपितों की पहचान कार चालक दीपक कुमार पुत्र प्रेम सेवक निवासी रसुलपुर कलां तह0 नकोदर जिला जालन्धर (पंजाब)व उसकी पत्नी सुमन के रूप में हुई है।जिन की हाल रिहायश लाल सिंगी तहसील व जिला ऊना में है। वहीं पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।