Punjab Govt
HomeHealthक्या आपके मुंह में बार-बार हो रहे हैं छाले तो न करें...

क्या आपके मुंह में बार-बार हो रहे हैं छाले तो न करें Ignore, इन लक्षणों से करें पहचान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: मुंह में छाला उस समय होता है जब अंदर की नाजुक परत यानम्यूकस मेम्ब्रेन किसी कारण से घिस जाती है या कट जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं परंतु आम वजह है चोट जैसे अचानक गाल के अंदर वाली सतह को काट लेना। इसके अलावा दवाईयों के असर कुछ तरह के चकत्ते, बैक्टीरियल, फंगल इंफेक्शन, केमिकल्स और कुछ मेडिकल कंडीशन्स भी छालों का कारण बन सकते हैं। अगर कोई छाला लंबे समय तक ठीक न हो पाए तो यह मुंह के कैंसर का संकेत भी हो सकता है क्योंकि ज्यादातर मामलों में छाले कोई नुकसान नहीं देते और बिना किसी इलाज के 10-14 दिनों में खुद ही ठीक हो जाते हैं।

इस वजह से बार-बार होते हैं छाले

कुछ लोगों को मुंह में बार-बार छाले होते हैं। इनको एप्थस अल्सर कहते हैं। यह लगभग 20 प्रतिशत लोगों में देखे जाते हैं। ज्यादातर व्यक्तियों में इसका कोई साफ कारण नहीं मिलता परंतु कुछ मामलों में विटामिन-बी, फोलेट या फिर आयरन की कमी के कारण यह समस्या हो सकती है। ये छाले होंठों के अंदर, गाल की स्किन, जीभ के किनारे, मुंह के नीचे वाले हिस्से, ऊपर पीछे वाले हिस्से और टॉन्सिल के पास की नरम परत पर बनते हैं। कई बार एक से ज्यादा छाले एक साथ भी बन सकते हैं या फिर आपस में मिल जाते हैं। 10 से 14 दिनों में यह खुद ही ठीक हो जाते हैं परंतु बार-बार भी हो सकते हैं।

इग्नोर न करें समस्या

यदि मुंह में हो रहे छाले दो हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक न हो और बार-बार होने लगे तो दंत चिकित्सक या फिर डॉक्टर को जरुर दिखाएं। खासतौर पर यदि आप तंबाकू या फिर शराब पीते हैं तो ऐसे न भरने वाले छाले बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि दोनों चीजें मुंह के कैंसर का जोखिम बढ़ाएंगी।

लक्षण

जिस वजह से छाले हो रहे हैं उसके अनुसार, लक्षण बदल सकते हैं परंतु कुछ लक्षण आमतौर पर देखने को मिलते हैं जैसे कि

. मुंह की त्वचा पर एक या ज्यादा दर्दनाक घाव

. घावों के आस-पास लालपन या सूजन

. खाना चबाने या ब्रश करते समय दर्द होना

. नमकीन, तीखा या खट्टा खाने पर जलन होना

. दांतों की गलत शेप, ब्रेसेस या फिर डेंचर से रगड़कर छाला बढ़ना

. कुछ रेयर मामलों में छाले बिल्कुल दर्द नहीं करते। यह तब हो सकता है जब कारण गंभीर हो जैसे कि मुंह का कैंसर।

कारण

मुंह में छाले इन कारणों से हो सकते हैं जैसे कि

. यदि गरम खाना खाते समय जलन होना

. तेज केमिकल वाले माउथवॉश के असर से मुंह में छाले हो सकते हैं।

.वायरल इंफेक्शन जैसे कि कोल्ड सोर वायरस

. कुछ दवाईयों का साइड इफेक्ट

. ब्रश करते समय चोट लगना

. गलत आकार के दांतों से लगातार रगड़

. गलती से गाल काटने के कारण

यदि छाले ज्यादा दिनों तक रहें तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -