नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने नई ब्लैक रंग की मर्सिडीज AMG G63 गाड़ी खरीदी है। देश में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.59 करोड़ है। AMG बैज वाली यह Mercedes-Benz की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है और सेलेब्रिटीज के बीच यह काफी पॉपुलर है। अर्शदीप ने गाड़ी के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फोटो में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है।

अर्शदीप सिंह की मर्सिडीज-AMG G63 में दो 12.3-इंच के डिस्प्ले दिए गए हैं। एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, 760-वाट का 18-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, और नया तीन-स्पोक AMG परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील जैसी लग्जरी इन-केबिन सुविधाएं हैं।अर्शदीप सिंह ने कार का पेट्रोल वेरिएंट खरीदा है, जिसमें कार के पीछे डबल एग्जॉस्ट पाइप दोनों किनारों पर निकाले गए हैं। इसके अलावा टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील, स्लीक डिजाइन वाली LED टेललैंप्स और इंडिकेटर्स गाड़ी के लुक को और आकर्षक बनाते हैं।