जैसलमेरः बाड़मेर रोड स्थित गोविंदसर मंदिर के पास बीती शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नारायण दान (35), निवासी उजला की मौत हो गई, जबकि मनोज दान (19), निवासी कोडा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां नारायण दान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मनोज दान का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल के साथ साथ ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश शुरू की।
जानकारी मुताबिक, नारायण दान (35) बाइक पर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान 19 वर्षीय मनोज दान ने रास्ते में नारायण दान से लिफ्ट ली थी। दोनों गड़ीसर सर्किल से शहीद जयसिंह भाटी सर्किल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक के सामने एक गाय आ गई। बाइक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नारायण दान ट्रैक्टर के नीचे आ गया। वहीं मनोज दूर जाकर गिरा। राहगीरों ने तत्काल दोनों को जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया। नारायण दान की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं मनोज दान का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल के साथ-साथ ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। बता दें, नारायण दान कार्यालय अधीक्षण भू वैज्ञानिक, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, जैसलमेर में कनिष्ठ लेखाकार (जूनियर अकाउंटेंट) के पद पर जनवरी से काम कर रहा था।