लुधियानाः जिले में चंडीगढ़ रोड स्थित नीची मंगली गांव में एक घर के अंदर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस भीषण हादसे में 4 लोग घायल हो गए। घायलों में 27 साल से व्यक्ति विकास सहित 2 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में एक महिला भी झुलसी है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे पटियाला अस्पताल में रेफर कर दिया है।
घर में हुआ सिलेंडर ब्ला/स्ट, 2 ब-च्चों सहित व्यक्ति झु*लसा, एक की हा-लत गं-भीर, देखें वीडियो
NEWS:https://t.co/DNhsZKFXz4#CylinderBlast #HouseAccident #KidsInjured #OneCritical #MajorIncident #EmergencyUpdate #BreakingNews #ViralAlert #WatchTheVideo pic.twitter.com/bQb816gCcr— Encounter India (@Encounter_India) November 14, 2025
हादसे में विकास की मुंह झुलस गया है। वहीं डॉक्टर रोहित ने बताया कि घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि पाइप लीकेज के कारण यह हादसा हुआ है। घटना में एक बच्चें की हालत गंभीर बताई जा रही है। 4 वर्षीय राहुल की हालत गंभीर होने के कारण उसे पटियाला के अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। जबकि दूसरे डॉक्टर ने बताया कि सभी 10 से 15 प्रतिशत घटना में झुलस गए है।
सभी आज सुबह घटना होने के बाद अस्पताल में आए थे और सभी का इलाज यहीं किया जाएंगा। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय यह हादसा हुआ है। विकास ने बताया कि चूहे ने पाइप को कुतर दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। अन्य डॉक्टर ने कहा कि पहले राहुल की हालत गंभीर होने के कारण उसे पटियाला अस्पताल में रैफर कर दिया गया था, लेकिन अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है, ऐसे में उसका यहीं सिविल अस्पताल में ईलाज किया जा सकता है।