पंचकूला: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 1 किलो 342 ग्राम नशीला पदार्थ अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार करीब 5:00 बजे सामने आई जानकारी के अनुसार, एसीपी क्राइम ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के द्वारा चौकी रोड पर 1 किलो 342 ग्राम नशीला पदार्थ अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लाखों रुपये की कीमत की अफीम बरामद की गई है। एसीपी क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी अजय का 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। वहीं दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।