Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: इस गांव के सरपंच ने खुद को मारी गोली, हुई...

Punjab News: इस गांव के सरपंच ने खुद को मारी गोली, हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा: जिले के कस्बे धर्मकोट के पास गांव भौडीपूरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के मौजूदा आम आदमी पार्टी के सरपंच ने अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली है। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। सरपंच का नाम जसवंत सिंह बताया जा रहा है।

इस मामले की जांच कर रहे एएसआई जरनैल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जसवंत सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था।

सुबह जब परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शक होने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर जसवंत सिंह खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दे दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि जसवंत सिंह ने अपनी 32 बोर की पिस्तौल से खुद को गोली मार ली है। जांच अधिकारी एएसआई जरनैल सिंह ने आगे बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर 194 बी.एन.एस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इस मामले में सरकारी डॉक्टर रजनी ने कहा कि हमारे पास एक जसवंत सिंह नाम के आदमी को गोली लगने से मौत होेने वाले व्यक्ति की बॉडी आई है। उसके के सिर में गोली लग गई है और उसकी मौके पर मौत हो गई है। व्यक्ति की उम्र 28 साल और वो गांव भौड़ीपूरा का सरपंच बताया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -