Punjab Govt
HomeNationalइस दिन होगी UPPSC RO ARO Mains का Exam, Notification जारी

इस दिन होगी UPPSC RO ARO Mains का Exam, Notification जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 2023 मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपी में सरकारी नौकरी के लिए यह परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को होगी। यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा में 7,509 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे।

पहली पाली 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन (जेनलर स्टडीज) की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक विषय आधारित पेपर 2 की परीक्षा होगी।

पेपर-2 में पहले चरण के तहत दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक परंपरागत सब्जेक्टिव सामान्य हिंदी व आलेखन विषय के पेपर होंगे। जबकि 4:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक खंड दो के तहत सामान्य शब्द ज्ञान और व्याकरण की परीक्षा होगी। इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे।

1 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से 12:30 तक हिंदी निबंध का पेपर होगा। समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम 16 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था। इसमें मेंस परीक्षा के लिए 7509 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। समीक्षा अधिकारी के 338 पदों पर 6093 और सहायक समीक्षा अधिकारी के 79 पदों पर 1386 व एआरओ लेखा के दो पदों पर 30 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -