जालंधरः ग्रोवर कालोनी में बुधवार रात कोठी में रहने वाली केयरटेकर युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। जिसके बाद मृतका के परिवार ने घर के बाहर हंगामा करते मालिक पर आरोप लगाए कि उससे परेशानी के चलते बहन ने जान दी, वहीं मकान मालिक ने कहां कि युवती ने आत्महत्या उनकी फैक्ट्री में काम करने वाले गोलू की छेड़खानी के चलते की। मृतका की पहचान 21 वर्षीय रानो के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ साल से ग्रोवर कालोनी कोठी में केयरटेकर का काम करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
मृतका की मां ओर बहन ने बताया कि रानो शादीशुदा थी और तलाक के बाद वह पिछले डेढ़ साल से कोठी मलिक लूथरा के पास केयरटेकर का काम करती थी। कोठी मालिक उसे घर नहीं आने देते थे और वह वहीं रहती थी। आत्महत्या करने से पहले उन्हें रानो ने बताया था कि मंगलवार रात मालिक लूथरा पत्नी के इलाज के लिए घर से बाहर अस्पताल में गए हुए थे। उनके बेटे के पास रात को फैक्ट्री में काम करने वाला युवक गोलू ठहरा था। वह अपने कमरे में थी और गोलू रात को पेशाब करने के बहाने उसके पास आ गया। उस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसके बारे में उसने सुबह परिवार को बताते कहा कि वह कोठी में काम नहीं करना चाहती। वह बुधवार सुबह रानो को लेने गए तो कोठी मलिक ने उन्हें धमकाया और उसे साथ भेजने से इनकार कर दिया।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
ਜਲੰਧਰ ‘ਚ 21 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, ਹਵੇਲੀ ਮਾਲਕ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਇਲਜ਼ਾਮ!
परिवार ने आरोप लगाए कि रानो कोठी मलिक लूथरा के कोई ऐसा रहस्य जानती थी, जिसके चलते मालिक न उसे नौकरी से निकाला रहा था न उसे परिवार से मिलने देता था। इसी परेशानी के चलते उसने बुधवार रात करीब साढ़े 7 बजे फंदा लगा लिया। परिवार ने हंगामे के दौरान पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग करते आरोपी मालिक पर कार्रवाई की मांग की।
कोठी मालिक ने बेटे ने बताया कि कुछ दिन पहले मां को पैनिक अटैक आया था, जिसके कारण बीती रात सारा परिवार अस्पताल में था। कोठी में अकेला होने के चलते फैक्ट्री के युवक को कोठी में रात रहने आया था। वह उनसे रात को रानों से छेड़छाड़ की तो उन्होंने रानो को पुलिस शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी, लेकिन रानो ने पुलिस में शिकायत नहीं दी। बुधवार शाम कोठी में रानो अकेली थी। जहां उसने पंखे से फंदा कर जान दे दी और वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी जय इंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है और युवक के हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।