जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस की निगाहें 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर कांग्रेस हाईकमान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा 27 जिला प्रधानों की नियुक्ति की गई। कांग्रेस हाईकमान ने जारी सूची में कई विधायकों व पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि जालंधर सेट्रल हलके से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी पर कांग्रेस ने दोबारा विश्वास जताया है और प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

नए प्रधानों में विधायकों, पूर्व विधायकों और संगठन से जुड़े नेताओं को शामिल कर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि अनुभव और युवा जोशदोनों को बराबर महत्व मिलेगा। इससे गुटबाजी कम करने और एकता का संकेत भी जाता है। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने से यह प्रक्रिया चल रही थी, क्योंकि नवंबर में ही प्रधानों का तीन-तीन साल का कार्यकाल खत्म हो रहा था।
इसके साथ ही सूरज ठाकुर व हीना कावरे को पंजाब का सचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसका स्वागत किया है। उनका कहना है कि उम्मीद है कि इससे पार्टी काे मजबूती मिलेगी। 27 जिलों में नए प्रधानों की नियुक्ति से पार्टी ने अपने संगठन को पुनः जीवंत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इससे स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियां तेज होंगी।