HomePunjabHoshiarpurPunjab News: 2 लाख रिश्वत मांगते ASI की Audio वायरल, हुआ सस्पेंड,...

Punjab News: 2 लाख रिश्वत मांगते ASI की Audio वायरल, हुआ सस्पेंड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर। जिले के पुरहीरां थाने में तैनात एएसआई अमरजीत सिंह पर अमेरिका में रह रहे एक एनआरआई युवक ने दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल कर दी, जिसमें एएसआई कथित रूप से पैसे की मांग करता सुना जा सकता है।

ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई अमरजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

युवक ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरा नाम आकाश है। मैं होशियारपुर का रहने वाला हूं और अब अमेरिका में रह रहा हूं। पिछले 2 साल से पुलिस मुझे तंग कर रही है। मैं कभी अपने लिए लाइव नहीं हुआ। आज मेरे लाइन होने का मकसद ये हैं कि पुरहीरां चौकी का एएसआई 2 लाख रुपए मांग रहा है। मेरे पास इसके सभी प्रूफ हैं।

​​​​​​युवक आकाश ने बताया कि एएसआई का नाम अमरजीत है। वह बार-बार पैसा देने का दबाव बना रहा है। वह वीडियो में ये कह रहा है कि अगर तूने 2 लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे और तुम्हारे घर वालों पर नाजायज पर्चे दर्ज करवाउंगा। तुम्हारा घर गिरवा दूंगा। मैं तुम्हारे घर वालों के खिलाफ भी पर्चा दूंगा। कल इस एएसआई ने एक षड्यंत्र रचा और मेरे पिता पर झूठा पर्चा दर्ज कर दिया।

​​​​​​​मैं बताना चाहता हूं कि सभी पर्चे झूठे हैं। मैंने दो लाख रुपए नहीं दिए इसलिए मुझ पर और मेरे घरवालों पर झूठा पर्चा दर्ज किया गया। मैं जानता हूं कि सभी पुलिस मुलाजिम एक जैसे नहीं होते हैं। कई मुलाजिम ऐसे भी होते हैं जो झूठे पर्चे डालकर पैसे की मांग करते हैं। मैं इस वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए मांग करता हूं कि इस एएसआई के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। सभी का धन्यावाद।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -